मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी

मुंबई। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने के लिए रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी जो उसका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अंतिम मैच भी हो सकता है।

सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन मुंबई के पास अभी मौका है और वह इसका फायदा उठाने के लिए बेताब है। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने यहां अभी तक चार मैच जीते जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यह उसके पास अपना नेट रन रेट सुधारने का भी अंतिम मौका होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.