After Header-1

प्रधानमंत्री ने कहा – किसान भाई-बहनों पर गर्व, ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि  हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।

उन्होंने ट्वीट के साथ पीएम किसान सम्मान निधि का पोस्टर भी साझा किया है। उसमें लिखा है कि किसान की मेहनत को दे रही एक मजबूत आधार, पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त हर बार। ट्वीटर के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ पहुंचे है।

इस निधि के जरिए सभी किसानों को सालाना छह हजार रूपए की मदद दी जाती हैं। महामारी के दौरान 1.30 लाख करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित की गई। इससे विशेषकर छोटे किसानों को लाभ पहुंचा है। कृषि इंफ्रास्ट्रचर फंड के जरिए कृषि संबंधित आधारभूत ढांचे के विकास के लिए एक लाख करोड़ रूपए के रिण की सुविधा हैं।

11632 प्रोजेक्टों के लिए 8585 करोड़ रूपये के रिण की मंजूरी। वहीं ई नाम के जरिए देश भर की मंडियों का डिजिटल एकीकरण किया गया है। अबतक 1.73 करोड़ इसमें पंजीकरण करा चुके हैं। ई नाम प्लेटफार्म पर अब तक 1.87 लाख करोड़ रूपए का व्यापार हुआ हैं।

उन्होंने कहा, पीएम किसान सम्मान निधि भारत के किसानों का बहुत बड़ा सबल बनी है। हर बार हर किस्त के समय से, साल हजारों करोड़ रूपए ट्रांसफर, बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी कमीशन के, पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि भारत में ऐसा भी हो सकता है। छोटे किसान इस राशि में से अच्छी क्वालिटी के बीज खरीद रहे हैं, अच्छी खाद और उपकरण का इस्तेमाल कर रहे है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.