After Header-1

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के प्रवक्ता के घर पर छापे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रवक्ता डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर रविवार तड़के छापे मारे गये। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

पार्टी ने दावा किया कि डॉ. खालिद के परिवार के सदस्यों के फोन भी जब्त कर लिये गये और अधिकारी उन्हें आपने साथ ले गये। पीटीआई ने हालांकि छापे मारने वाली एजेंसी का नाम नहीं लिया।

पार्टी ने ट्वीट करके कहा,  बेहद परेशान करने वाली खबर, प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रवक्ता डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापे मारे गये हैं और उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से सभी फोन ले लिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कभी किसी को अपशब्द नहीं कहा और न ही किसी संस्थान पर हमला किया।

पीटीआई ने दावा किया कि विपक्ष ने निवर्तमान कैबिनेट मंत्रियों या पार्टी सदस्यों के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं करने का वादा किया था, इसके बावजूद ये छापे मारे गये।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.