After Header-1

कांग्रेस : राजा बरार को मिली पंजाब की कमान, भारत भूषण बने कार्यकारी अध्यक्ष 

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए अमरेंदर सिंह बरार उर्फ राजा बरार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष तथा भारत भूषण आशु को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस ने पार्टी की कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है।

पार्टी ने प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता और डॉ. राजकुमार छब्बेवाल को उप नेता बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए इन नए पदाधिकारियों के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें अपना कार्यभार ग्रहण कर पार्टी की मजबूती के लिए तत्काल अपना काम शुरू करने को कहा गया है।

पार्टी ने जिन राजा बरार को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी है, वह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और जब उन्हें युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, तो खुद कांग्रेस जे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच से उनके काम की जमकर तारीफ की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.