After Header-1

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर ।  सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने  बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में से एक रईस अहमद भट पहले पत्रकार था और पिछले वर्ष अगस्त में वह आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था।

उन्होंने बताया कि पुराने श्रीनगर के रैनावारी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने पर शुरु हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान अनंतनाग के बिजबेहरा निवासी रईस अहमद भट और हिलाल अहमद राह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रईस अनंतनाग में एक आनलाइन न्यूज पोर्टल ‘वैली न्यूज सर्विस’ चलाता था।

पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि रईस पिछले वर्ष अगस्त में आतंकवादी समूह में शामिल हो गए था। उस पर आतंकवादी अपराध को लेकर पहले ही दो प्राथमिकी दर्ज है। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों ने इस महीने कश्मीर में नौ मुठभेड़ों में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.