After Header-1

अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार

देहरादून। अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे।

छात्रनेता हिमांशु रावत के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर काले झंडे लेकर एकत्र होकर कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल जाने वाले थे।
नारेबाजी कर रहे इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो वे पुलिस कर्मियों से उलझने लगे। हल्की कहासुनी के बाद सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस नेता हिमांशु रावत ने कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों आयी आपदा में केंद्र ने कोई मदद नहीं की। ना ही प्रदेश में रोजगार देने के लिए केंद्र और राज्य की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।
भाजपा का एजेंडा सिर्फ चुनाव जीतने का है। इसके अलावा उन्हें देश में बढ़ती बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से कोई सरोकार नहीं।

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.