बिहार: हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। कबीरपुर इलाके में अपराधी मोहम्मद निसार एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने कबीरपुर इलाके में छापेमारी कर मोहम्मद निसार को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से एक देसी पिस्तौल एक कट्टा और छह गोली बरामद हुआ है।

एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि विभिन्न कांडों में पुलिस को उक्त अपराधी की तलाश थी। उक्त आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मोहम्मद निसार कुछ दिन पहले कामिल की हत्या के बाद मोहम्मद निसार सुर्खियों में आया था और बताया जाता है कि मसुदनपुर थाना क्षेत्र में कुरकुरे व्यवसाई को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में भी यह आरोपी है और कई गंभीर मामले में यह फरार चल रहा था।

बताया जाता है कि बांका के रजौन थाना क्षेत्र में बैंक के पैसे लेकर जा रहा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उससे कई लाखों रुपए गोली मारकर ले लिया था मोहम्मद निसार के बारे में बताया जाता है कि यह नशे का सेवन करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.