नीतीश सरकार के मंत्रियों को मिला प्रभार

पटना : बिहार में नवगठित नीतीश सरकार में आज मंत्रियों को प्रभार दिया गया है। सभी मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब नई कैबिनेट की बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी। वहीं विधानसभा का विशेष सत्र 23 नवंबर को बुलाया गया है। सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहेगा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त विभाग वाणिज्य विभाग के अलावा छह विभाग, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी पिछड़ा कल्याण विभाग, पंचायती राज और उद्योग विभाग दिया गया है।जदयू कोटे से मंत्री बने अशोक चौधरी को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। जदयू के ही मेवा लाल चौधरी को शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है। शीला मंडल को परिवहन विभाग। इसके अलावा भाजपा कोटे से मंत्री बने मंगल पांडेय को एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें पथ निर्माण विभाग भी दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.