उत्तराखण्ड :अल्मोड़ा में हुआ हादसा, वीडियो बनाने के चलते युवक की गई जान

दोहरादून।उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में एक बड़ा हादसा हुआ।नदी में नहाने के वीडियो बनाने के चलते एक युवक की आज जान चली गई। मृतक की शिनाख्त कुंदन सिंह (27) पुत्र भूपाल सिंह बख्तल (कुलसीवी) के रूप में हुई है। साथ का युवक डूबने से बच गया जबकि तीसरा वीडियो बना रहा था। जानकारी के अनुसार विकासखंड के बख्तल कुलसीवी इलाके के तीन युवक घर से बग्वाली पोखर गये थे।
खरेठीखाव में गगास नदी में छलांग लगाकर नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि उसके साथ नदी में कूदा दूसरा युवक जैसे तैसे बच गया। बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह उफान पर चल रही गगास नदी के गहरे क्षेत्र में कूदा और नदी के अंदर बड़े पत्थरों के बीच फंस गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.