उत्तर प्रदेश की यात्रा पर राष्ट्रपति, महाराजा एक्सप्रेस से हुए रवाना

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की आज से तीन दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रवाना हुए।राष्ट्रपति ने आज पहली बार रेलयात्रा की और वह राजधानी से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में जन्मस्थान ग्राम परौंख के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रपति  ने नयी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्­टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी द्वारा कानपुर की ओर प्रस्थान किया। राष्ट्रपति  का पदभार संभालने के बाद श्री कोविंद का अपने गांव का यह पहला दौरा है।

यह विशेष रेलगाड़ी कानपुर देहात के झींझक एवं रूरा रेलवे स्­टेशनों पर ठहरेगी जहां राष्ट्रपति अपने परिचितों एवं निकट संबंधियों से मुलाकात करेंगे। वह 28 जून को कानपुर रेलवे स्­टेशन से लखनऊ का दो दिवसीय दौरा करेंगे। 29 जून को वह दिल्ली वापस लौटेंगे।

रेलमंत्री पीयूष गोयल, रेलवे बोर्ड के अध्­यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत शर्मा, उत्­तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, दिल्­ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एस.सी.जैन तथा रेलवे बोर्ड एवं उत्­तर रेलवे के अनेक वरिष्­ठ अधिकारी रेलवे स्­टेशन पर मौजूद थे। रेलमंत्री ने राष्ट्रपति को अपने गांव की यात्रा के लिए रेलवे का उपयोग करने पर उन्­हें धन्­यवाद दिया और आशा व्­यक्­त की कि कोरोना महामारी के पश्­चात भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क बहुत जल्­द ही देश के आर्थिक गौरव को फिर से हासिल करने में सहायक होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.