दुःखद: अपना फर्ज निभाते जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ मंदीप नेगी, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून। अपना फर्ज निभाते जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ मंदीप नेगी। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शोक जताया है।

जवान की शहादत पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पर कहा कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।

एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.