After Header-1

देशद्रोह मामले में फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना को अग्रिम जमानत

नयी दिल्ली। फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना को केरल उच्च न्यायालय ने देशद्रोह मामले में अग्रिम जमानत दी। आयशा पर आरोप है कि सात जून को एक मलयालम समाचार चैनल द्वारा प्रसारित बहस में हिस्सा लेते हुए फिल्म निर्माता ने कहा था कि केंद्र ने लक्षद्वीप के लोगों के खिलाफ जैविक हथियारों का प्रयोग किया है।

आयशा ने कहा, उन्होंने मेरे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट की जांच की। वे तलाश कर रहे थे कि क्या विदेशों में भी मेरे संपर्क हैं। आपको बता दें कि लक्षद्वीप में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रही फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना से पुलिस ने पूछताछ की थी।

प्रायद्वीप में भाजपा के एक नेता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले के सिलसिले में कवारत्ती पुलिस ने रविवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सुल्ताना से पूछताछ की। कवारत्ती थाने में करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद बाहर निकली सुल्ताना ने कहा, ह्यह्यहर चीज खत्म हो गई। मुझे कहा गया कि मैं कोच्चि जा सकती हूं। मैं कल या उसके एक दिन बाद कोच्चि जाऊंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.