असहाय परिवारों का किया जा रहा है मदद : अमित कपूर

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित कपूर द्वारा कैन्ट विधानसभा के विभिन्न वार्डो में करोना से प्रभावित परिवार जिनको काफी अधिक आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

ऐसे परिवारों को राहत देने के लिए राशन की किट वार्ड पार्षद एवं भा ज पा वार्ड अध्यक्ष शक्ति को दिया गया। अमित कपूर ने बताया कि उनके तथा उनके साथियों द्वारा लगातार समाज मे जहां संभव हो सहायता प्रदान की जा रही है जिस समय ऑक्सीजन की कमी के कारण करोना मरीजो को दिक्कतें आ रही थी उस समय भी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्यकर्ता घर घर जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा कर जरूरत मंदों तक पहुंचा रहे थे और आज भी जहां जरूरत होती है पहुंचते हैं।
अमित कपूर ने बताया लाकडाउन हुए काफी समय हो गया है और काफी परिवार ऐसे हैं जो आज बहुत अधिक आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। इस तरह के परिवारों को आगे भी मदद किया जाएगा।

आज इंद्रानगर वार्ड पार्षद शुभम, यमुना कॉलोनी वार्ड पार्षद संजय सिंघल, वसंत विहार से पार्षद अंकित अग्रवाल जी को उनके वार्डो में जरुरतमंदों के लिए राशन दिया गया, इस अवसर पर भा ज पा कैन्ट विधानसभा मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल , महामंत्री संतोष कोटियाल, सुमित पांडेय , अतुल बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.