After Header-1

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीके की 1.57 करोड़ से अधिक है खुराक

नयी दिल्ली।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास टीकों की 1.57 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने अब तक राज्यों को कोरोना टीका की 23,18,36,510 खुराक नि:शुल्क श्रेणी और राज्यों की तरफ से प्रत्यक्ष रूप से खरीदी गयी श्रेणी के माध्यम से उपलब्ध कराई है।

मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक टीके की बर्बादी समेत कुल 21,51,48,659 खुराक की खपत हुयी है। मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड टीकें की खुराक उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।

इसके अलावा केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की खुराक की सीधी खरीद की सुविधा भी प्रदान कर रही है। जांच, ट्रैक, उपचार समेत टीकाकरण महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न हिस्सा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.