PM मोदी ने Cyclone Yaas से नुकसान का लिया जायजा, सीएम पटनायक के साथ की बैठक

नयी दिल्ली।चक्रवात यास से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री  भुवनेश्वर पहुंचे और यहां एक बैठक में चक्रवात यास से राज्य के विभिन्न इलाकों में हुए नुकसान की समीक्षा की।

राज्यपाल गणेशी लाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

यह भी पढ़े-कोरोना की दूसरी लहर के लिए PM मोदी जिम्मेदार-राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैठक के बाद नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि देश में कोरोना पिक पर है इसलिए हमने केंद्र सरकार पर बोझ डालने के लिए कोई तत्काल वित्तीय सहायता नहीं मांगी है। हम अपने संसाधनों से इसका प्रबंध करना चाहते हैं। नवीन पटनायक के इस कदम की हर तरफ वाहवाही हो रही है।

यह भी पढ़े-दिल्ली में 31 मई से खुलेंगी फैक्ट्रियां, धीरे-धीरे हटाएंगे लॉकडाउन: CMकेजरीवाल

ओडिशा सरकार ने बार-बार आने वाली चक्रवात की समस्या से निजात के लिए दीर्घकालिक समाधानों और आपदा अनुकूल शक्ति तंत्र के प्रावधानों पर जोर दिया। समीक्षा बैठक के बाद ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन में हुए खर्च के लिए कोई तत्काल राहत कोष की मांग नहीं की बल्कि दीर्घकालिक समाधानों पर जोर दिया क्योंकि ओडिशा को आए दिन चक्रवातीय तूफानों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े-शानदार जीत के साथ फाइनल में मैरीकोम और साक्षी

Leave A Reply

Your email address will not be published.