राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, राहुल जी कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान दीजिए

नयी दिल्ली। राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते भाजपा ने कहा की प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ कोविड का सामना कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों के लिए नौटंकी शब्द का उपयोग करना ये देश और जनता का अपमान है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी की नौटंकी जनता ने बंद कर दी है।

यह भी पढ़े-कोरोना की दूसरी लहर के लिए PM मोदी जिम्मेदार-राहुल गांधी

जावडे़कर ने कहा कि भारत का वैक्सीनेशन 2021 में ही दिसंबर के पहले पूरा होगा। राहुल जी अगर वैक्सीन की चिंता करते तो अपने कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान दो, वहां वैक्सीनेशन में गड़बड़ हो रही है। उनको 1 मई से 18-45 वर्ष के लोगों के लिए जो कोटा दिया गया है, वो तो ले नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़े-बच्चों पर कोविड के टीके का ट्रायल जल्दः केंद्र

उन्होंने कहा, पहले तो कांग्रेस को वैक्सीन पर भरोसा नहीं था, कांग्रेस ने टीके को लेकर आशंकाये व्यक्त की। यहां तक कि कांग्रेस के एक नेता ने इसे ”मोदी वैक्सीन” कहा था। कोवैक्सीन को लेकर गांधी ने भ्रम फैलाया।

यह भी पढ़े-महेश जीना ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, पहली बार विस पहुंचे CM

Leave A Reply

Your email address will not be published.