दिल्ली में 31 मई से खुलेंगी फैक्ट्रियां, धीरे-धीरे हटाएंगे लॉकडाउन: CMकेजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में करीब 1100 नए कोरोना के मामले आए हैं।  दिल्ली में संक्रमण का दर 1.5 फीसदी के करीब है।  केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे दिल्ली से लॉकडाउन हटाएंगे। जनता और एक्सपर्ट के सुझाव पर अनलॉक करेंगे।

सीएम ने ऐलान किया कि कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है। लॉकडाउन खोलने में सबसे ज्यादा उन वर्ग का ख्याल रखना है जो दिहाड़ी मजदूर हैं, प्रवासी मजदूर हैं।

उन्होंने कहा कि कंशट्रक्शन और ओद्योगिक गतिविधियों को एक सप्ताह के लिए खोला जायेगा। इसे तब तक खोला जायेगा जब तक कोरोना के मामले फिर से नहीं बढ़ने लगे। सीएम ने कहा कि अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो लॉकडाउन फिर से लगाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक जरूरत नहीं हो तब तक घरों से बाहर नहीं निकले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.