After Header-1

रुड़की में बच्चों को मिली नई शैक्षणिक सामग्री, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया वितरण

300×250 ADS-1

रुड़की: शहर के  डिवाइन स्कूल  में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर  गौरव गोयल  ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

300×600 ADS-2

इस अवसर पर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की मजबूत नींव है और बेटा-बेटी दोनों को समान रूप से बेहतर शिक्षा मिलना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अशोक वर्मा, सुजाता आहूजा, चंचल वाधवा, सुधांशु बाला और तनुश्री सिंघल ने भी सामग्री वितरण में सहयोग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य  संगीता गोयल  सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.