देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई।
राज्यपाल ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए ऋतु खंडूड़ी भूषण को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं और सुचारु संचालन की सराहना की।
विधानसभा अध्यक्ष ने भी राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ राज्य के संसदीय कार्यों की मजबूती को भी दर्शाती है।