नए आईजी दिनेश उनियाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, क्या मिला संदेश?

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से लोक भवन में सीआरपीएफ के नवनियुक्त आईजी दिनेश उनियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और संगठन की भूमिका को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई।

राज्यपाल ने दिनेश उनियाल को उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सीआरपीएफ उत्तराखंड में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी।

आईजी दिनेश उनियाल ने भी राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.