गैरसैंण। उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कृषि, उद्योग और पर्यटन को विकास के तीन प्रमुख स्तंभ के रूप में चिन्हित किया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने इन तीन क्षेत्रों को राज्य की आर्थिक प्रगति के ‘ग्रोथ डाइवर्स’ की संज्ञा दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता इन क्षेत्रों को मजबूत बनाकर राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देना है। इसी सोच के तहत प्रस्तुत बजट में कृषि, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
सरकार की योजना है कि इन तीनों क्षेत्रों को समान रूप से विकसित करते हुए ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जिससे राज्य में उत्पादकता बढ़े, निवेश आकर्षित हो और युवाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका के अवसर पैदा हों।
राज्य सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में तेजी से विकास होने पर उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।