समाचारों का संज्ञान लेते ही एक्शन में मंत्री गणेश जोशी, दिए जांच के आदेश

देहरादून।  उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री  Ganesh Joshi  ने हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का गंभीरता से संज्ञान लिया है। इन खबरों में कृषि विभाग के अंतर्गत निर्धारित नियमों और कानूनों का पालन न किए जाने की बात सामने आई थी।

मंत्री ने कहा कि यदि कृषि विभाग से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो इससे किसानों के साथ-साथ आम जनता, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि जांच के दौरान यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.