After Header-1

मानव वन्यजीव संघर्ष देहरादून, डीएम आशीष चौहान के निर्देश, वन विभाग हेल्पलाइन 1926, वन्यजीव हॉटस्पॉट मैपिंग, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम उत्तराखंड

 देहरादून। जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन विभाग को पिछले 10 वर्षों में हुई मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का क्षेत्रवार रिकॉर्ड तैयार कर संवेदनशील इलाकों और हॉटस्पॉट की पहचान करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही और हमलों की घटनाएं अधिक सामने आई हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसे इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए सोलर लाइट, निगरानी कैमरे, कैमरा ट्रैप और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया गया है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने और समय रहते लोगों को सतर्क करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

पेट्रोलिंग और क्यूआरटी होगी मजबूत

डीएम ने वन विभाग की नियमित पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की संख्या और कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की मौजूदगी या किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर टीमें तत्काल मौके पर पहुंचें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जरूरत पड़ने पर वन विभाग को अतिरिक्त मैनपावर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर 1926 का होगा प्रचार

जिलाधिकारी ने वन्यजीवों की गतिविधियों और संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए वन विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1926 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को इस नंबर की जानकारी होनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सूचना दे सकें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। प्रशासन का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.