After Header-1

खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, भजन गायिका रश्मि पांचाल ने बांधा समां

 रुड़की। लालकुर्ती स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण खाटू श्याम मंदिर सभा की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक भजनों से सजे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन गायिका रश्मि पांचाल ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।

रश्मि पांचाल की शानदार प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनके भजनों की धुन पर पुरुष, महिलाएं और युवा श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का देर रात तक आनंद लिया और बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

धार्मिक आयोजन में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, समाजसेवी अरविंद कश्यप और मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए।

इस अवसर पर मंदिर सभा की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का सम्मान भी किया गया। आयोजन में समिति के अध्यक्ष संजय बंसल और सचिव सुनील महावर सहित अन्य पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

भजन संध्या में संयम अग्रवाल, राजकुमार, मनीष अग्रवाल, राम लखन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.