After Header-1

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर हरकी पैड़ी पहुंचे सीएम धामी, मां गंगा से की खास प्रार्थना

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया और आरती में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के साथ देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने मां गंगा से राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। गंगा पूजन और आरती के जरिए प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक सेवाकाल के महत्वपूर्ण पड़ाव को चिह्नित किया गया।

7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुआ था सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए हैं। इसी अवसर पर उत्तराखंड सरकार की ओर से उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन की यात्रा के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

कैबिनेट बैठक से पहले किया पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पहले कैबिनेट मंत्रियों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन और आरती में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली, विकास और जनकल्याण की कामना भी की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.