After Header-1

धोरण वार्ड को मिलेगी सड़क और सामुदायिक भवन की सौगात, 43.80 लाख के कार्यों का शिलान्यास

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के धोरण वार्ड में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 43.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क और सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने दून डिवाइन वैली एनक्लेव सोसाइटी की एनक्लेव लेन नंबर-3 में 36.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी। इसके साथ ही राजेश्वर नगर फेस-1 में 6.92 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों का उद्देश्य स्थानीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

उन्होंने कहा कि धोरण वार्ड में शुरू होने जा रहे ये निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होंगे। सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, जबकि सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल बनने से भवन की सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इनका लाभ जल्द मिल सके।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.