योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह, कांवड़ यात्रा को लेकर रखी खास मांग

 रुड़की। भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात कर उन्हें चारधाम तीर्थ स्थलों की प्रतिमूर्ति भेंट की और हरिद्वार आगमन का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश के बढ़ापुर विधायक Kunwar Sushant Singh के आवास पर हुई, जहां विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों पर चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान अक्षय प्रताप सिंह ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के जनपदों में कांवड़ यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, इसलिए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाना आवश्यक है।

अक्षय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, शिक्षा, प्रशासनिक पारदर्शिता और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के क्षेत्र में योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज मजबूत हुआ है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। साथ ही सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश को भयमुक्त और विकासोन्मुखी राज्य बनाने के प्रयास किए गए हैं, उसी प्रकार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी भ्रष्टाचार, अपराध और अव्यवस्थाओं के खिलाफ लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को सुरक्षित, पारदर्शी और विकासशील प्रदेश के रूप में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने भी अक्षय प्रताप सिंह की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी को भविष्य में भी जनसमर्थन मिलता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.