रुड़की में बनेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स हब! 2.28 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

देहरादून। Pradeep Batra के प्रयासों से रुड़की के नेहरू स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपये की लागत से नेहरू स्टेडियम को अत्याधुनिक मॉडर्न स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा। शनिवार को स्टेडियम परिसर में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित कर परियोजना का शुभारंभ किया गया।

बताया गया कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा लंबे समय से इस परियोजना को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से इस योजना की घोषणा करवाने के साथ ही विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अब उनके प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की की खेल प्रतिभाओं को संसाधनों की कमी के कारण पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम को शहर की पहचान और खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल उपकरण और उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर मंच देने के लिए लगातार काम कर रही है। रुड़की का यह स्पोर्ट्स हब आने वाले समय में खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा केंद्र बन सकता है।

स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने भी इस परियोजना का स्वागत किया है। उनका मानना है कि आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा और खेल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और हवन संपन्न कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.