देहरादून। एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कोतवाली प्रेम नगर अन्तर्गत लक्ष्मीपुर आरटीओ के सामने दो पक्षों के बीच एक भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद हो रहा हैं । सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां पर दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू थे, दोनो पक्षो को काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने तथा और अधिक उग्र होेकर एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 14 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170 बीएनएएस में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा पुलिस के द्वारा खुद वादी बनकर दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 75 / 26 धारा 115(2) 191 (2)351 (2) 352 बीएनएस बनाम सीमा चौहान आदि पंजीकृत किया गया ।