चंपावत। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने फरवरी 2026 का विभागीय प्रगति प्रतिवेदन जारी करते हुए चंपावत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी है।
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा हर महीने जिलों की कार्यप्रगति का मूल्यांकन कर रिपोर्ट जारी की जाती है। फरवरी माह की रिपोर्ट में चंपावत लगातार प्रथम स्थान पर बना रहा, जबकि दूसरे स्थान पर बागेश्वर और तीसरे स्थान पर पिथौरागढ़ रहा।
गैरोला ने कहा कि प्रशासनिक टीम की मेहनत और समन्वित कार्यशैली के कारण चंपावत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है, जिसका सकारात्मक असर जिलों की रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है।

