देहरादून में ‘गज महोत्सव’: हाथियों और इंसानों के सह-अस्तित्व पर गंभीर मंथन

देहरादून:  Doon University के स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा “गज महोत्सव” का आयोजन किया गया, जिसमें हाथियों के संरक्षण, उनके पारिस्थितिक महत्व और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह कार्यक्रम Indian National Trust for Art and Cultural Heritage और Wildlife Trust of India की पहल के तहत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में देशभर से संरक्षण विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।

विशेषज्ञों ने कहा कि हाथी न केवल जंगलों के पारिस्थितिक संतुलन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में भी उनका विशेष स्थान रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उपायों पर चर्चा करना था।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.