“कपूर साहब की परंपरा को आगे बढ़ा रहीं सविता कपूर”, तीरथ सिंह रावत का बड़ा बयान

देहरादून। नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैंट क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधायक सविता कपूर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसुम कंडवाल और दीप्ति रावत भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया, जिससे उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

अपने संबोधन में तीरथ सिंह रावत ने सविता कपूर के आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक झलकियां बेहद प्रेरणादायक रहीं। उन्होंने पूर्व विधायक कपूर साहब को याद करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, ऊर्जा और जनता के बीच रहने की आदत ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सविता कपूर उसी जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची राजनीति का आधार जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना है, चाहे परिस्थिति कैसी भी क्यों न हो। सविता कपूर इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर संकल्प लिया गया और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.