After Header-1

पंतनगर किसान मेले में सीएम धामी का बड़ा संदेश, ‘किसान हमारे असली नायक’

पंतनगर।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने शनिवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  में आयोजित  119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी  का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता और देश के असली नायक हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है और राष्ट्र विकास की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पंतनगर में आयोजित यह कृषि मेला किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मंच है, जहां उन्हें नई तकनीकों, नवाचारों और आधुनिक खेती की जानकारी मिलती है तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर भी मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के 10 करोड़ से अधिक किसानों को  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इस योजना की 22वीं किस्त जारी की गई है, जिससे उत्तराखंड के 9 लाख से अधिक किसानों को लाभ प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए कई नई योजनाएं चला रही है। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना के तहत केंद्र सरकार से पहली किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार क्षेत्र विशेष की योजनाएं लागू की जा रही हैं। किसानों के हित में 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति लागू की गई है, जबकि कई योजनाओं में 80 प्रतिशत तक राज्य सहायता दी जा रही है।

इसके अलावा राज्य में सात एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं और ड्रैगन फ्रूट की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में फलों के उत्पादन में वृद्धि हुई है, मशरूम उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है और इस क्षेत्र में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर आ गया है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.