रुद्रपुर के नारायण ट्रॉमा हॉस्पिटल में हालचाल लेने पहुंचे भाजपा नेता, जानिए क्या है ताजा अपडेट

रुद्रपुर। रुद्रपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय तिवारी ने नारायण ट्रॉमा हॉस्पिटल पहुंचकर देवभूमि समाचार वितरक संघ रुद्रपुर के संरक्षक परमानंद दूबे का हालचाल जाना। तीन दिन पहले अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के कारण परमानंद दूबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सोनिया अदलखा की देखरेख में उपचार के बाद उनकी स्थिति में तेजी से सुधार आया है। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है और वे रिकवरी की ओर अग्रसर हैं।

परमानंद दूबे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता अजय तिवारी तुरंत नारायण ट्रॉमा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और परमानंद दूबे के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

अस्पताल में उनके साथ हितेश मिश्रा, संदीप तिवारी, संतोष पाण्डेय, देवेश दूबे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परमानंद दूबे के उत्तम स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

स्थानीय स्तर पर परमानंद दूबे सामाजिक और समाचार वितरण कार्यों से जुड़े रहे हैं, जिस कारण उनके शुभचिंतकों में चिंता का माहौल था। हालांकि अब स्वास्थ्य में सुधार की खबर से परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.