देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने वाले पुलिसकर्मी विभाग की असली ताकत हैं। उन्होंने सम्मानित कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित होने वालों में निरीक्षक राकेश शाह, उपनिरीक्षक संदीप चौहान (कोतवाली डालनवाला), उपनिरीक्षक विनय मित्तल (कोतवाली डोईवाला), कांस्टेबल विनीत कुमार (कोतवाली ऋषिकेश), उपनिरीक्षक आशीष कुमार (कोतवाली पटेलनगर), उपनिरीक्षक विक्रम नेगी (थाना रानीपोखरी), उपनिरीक्षक सुमेर सिंह (थाना सेलाकुई), कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी (थाना नेहरू कॉलोनी), श्रीकांत मालिक (थाना प्रेमनगर), हेड कांस्टेबल नवीन कुमार (कोतवाली कैंट) सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न थानों, एसओजी, जल पुलिस, यातायात और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनात कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखना और उनकी समस्याओं का समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करती रहेगी।