सीएम आवास पर जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता की मुलाकात, अहम मुद्दों पर चर्चा

देहरादून। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) अनिंद्य सेनगुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान राज्य में सुरक्षा, सैन्य समन्वय और पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच प्रदेश और सेना के बीच बेहतर तालमेल को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। यह भेंट राज्य और सैन्य प्रशासन के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.