After Header-1

डीएवी पीजी कॉलेज में ‘स्वरांजली’, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप को भावभीनी श्रद्धांजलि

300×250 ADS-1

देहरादून।  DAV PG College Dehradun में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘स्वरांजली’ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संपन्न हुआ, जहां शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. वीरेंद्र स्वरूप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सभा की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एक प्रख्यात शिक्षाविद्, राजनेता और समाजसेवी थे। उनके जीवन मूल्य, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज के लिए किए गए कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

300×600 ADS-2

प्रो. आई.पी. सक्सेना ने डॉ. स्वरूप के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रो. आर.के. मेहता ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा। वहीं श्री अशोक नारंग ने विद्यार्थियों को उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संगीत विभाग के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां रहीं। छात्र-छात्राओं ने भजन, भक्ति गीत और राग मेघ मल्हार की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को श्रद्धामय बना दिया। आर्यन, मनीष चौहान, हरदेव मुनियाल, अभिषेक चौहान, ऋषभ राणा, आदित्य कोठियाल, नंदिनी दीक्षित, मानसी यादव, यशिका धवन, अनामिका चौहान और खुशी कुमारी की प्रस्तुतियों को उपस्थित जनों ने सराहा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरि ओम शंकर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.