After Header-1

सचिवालय क्रिकेट क्लब को मिला नया अध्यक्ष, रोमांचक मतदान के बाद अनिल नेगी विजयी

300×250 ADS-1

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश जोशी और सहायक निर्वाचन अधिकारी बच्ची सिंह बिष्ट की देखरेख में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। कुल 180 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के बाद अनिल नेगी को सचिवालय क्रिकेट क्लब का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं अनुज शेखर उपाध्यक्ष और विनोद शर्मा सचिव पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

300×600 ADS-2

इसके अलावा पवन असवाल को कोषाध्यक्ष, प्रदीप आगरी को संयुक्त सचिव तथा प्रियांशु आहूजा को मीडिया प्रभारी पद पर निर्विरोध चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन से सचिवालय कर्मचारियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम क्लब की गतिविधियों को और सक्रिय बनाते हुए क्रिकेट को बढ़ावा देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.