After Header-1

देहरादून में 56वां वीर खड़क बहादुर बिष्ट फुटबॉल टूर्नामेंट, गौरव कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

300×250 ADS-1

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 56वें अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना प्रमुख उत्तराखंड **गौरव कुमार** उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में गौरव कुमार ने कहा कि अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट के अदम्य साहस और बलिदान को केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश नमन करता है। उन्होंने बताया कि बिष्ट ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना अपनानी चाहिए।

300×600 ADS-2

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं है, बल्कि यह टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम को भी प्रबल करता है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है।

टूर्नामेंट के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहला मैच रायपुर 11 और रुद्राक्ष टीम के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर 11 ने दो गोल कर एक गोल से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला थंडर यंग और सिटी यंग के बीच हुआ, जिसमें थंडर यंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता टीमों रायपुर 11 और थंडर यंग को मुख्य अतिथि ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अभिषेक शाही, पारस थापा, भूपेंद्र शाही, राजीव गुरंग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर शिवम गोयल, वासु परविन्दा और अमित डिमरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.