After Header-1

पंतनगर में राज्य विश्वविद्यालय खेल महाकुंभ का आगाज़, राज्यपाल ने बांटे मेडल

300×250 ADS-1

देहरादून। गुरमीत सिंह ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित चार दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 800 मीटर पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे) अल्मोड़ा के अंकित नाथ ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के आसिफ द्वितीय तथा एसएसजे अल्मोड़ा के ललित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की नीतू ने प्रथम, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की चांदनी ने द्वितीय तथा एसएसजे अल्मोड़ा की शीतल भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

300×600 ADS-2

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में विकसित अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जीवन में नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाती है। शिक्षा और खेल का संतुलित विकास व्यक्तित्व निर्माण का आधार है।

राज्यपाल ने “फिट युवा, सशक्त भारत” के संकल्प को दोहराते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान की सराहना की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा अपनाने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 विश्वविद्यालयों के 722 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रशासनिक अधिकारी, कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.