डॉ. हेडगेवार की प्रेरक गाथा को बड़े पर्दे पर लाएगी ‘शतक’:  मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर बनी फिल्म ‘शतक’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में नई दिल्ली स्थित केशव कुंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत जी ने इस फिल्म पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विचार यात्रा का सजीव चित्रण है।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने अपने संबोधन में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक थे और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के संगठन और समाज जागरण के कार्य के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और अखंड राष्ट्रभाव का प्रतीक रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “फिल्म ‘शतक’ के माध्यम से डॉ. हेडगेवार जी के जीवन के विभिन्न प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने का प्रयास किया गया है। विशेष रूप से फिल्म के एक गीत में उनके बाल्यकाल के उस मार्मिक प्रसंग को उकेरा गया है, जिसने उनके व्यक्तित्व को दृढ़ता और संकल्प की दिशा दी। अंत में इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं और सहयोगियों को इस प्रयास के लिए बधाइयां और धन्यवाद दिया।”
फिल्म ‘शतक’ संघ की सौ वर्ष की यात्रा को समर्पित है और इसे व्यापक स्तर पर 20 फ़रवरी को सभी सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.