After Header-1

बजट जारी होते ही जश्न का माहौल, वार्डवासियों ने मेयर को फूल-मालाओं से लाद दिया

रुद्रपुर।  शहर के बहुप्रतीक्षित तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी होने के बाद वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से बजट स्वीकृत होने पर वार्ड 1 में पार्षद पवन राणा के नेतृत्व में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने मेयर का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया।

कार्यक्रम में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर से विशेष लगाव है, जिसके चलते शहर तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि तीन पानी डैम का पुनर्निर्माण क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने डैम पुनर्निर्माण को जनहित से जुड़ा अहम कदम बताते हुए कहा कि इससे आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी। भाजपा नेता सुरेश कोली ने महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

वार्ड 1 के पार्षद पवन राणा ने बताया कि डैम के पुनर्निर्माण के साथ जल निकासी व्यवस्था में सुधार, पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या समाप्त होगी और आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, छात्र नेता चंदन भट्ट, रोहित भट्ट, सुरेश गौरी, पूर्व पार्षद राम सिंह बिष्ट, कार्यालय मंत्री सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.