नकोट क्षेत्रवासीं गुलदार की चहलकदमी से परेशानं, दो मवेशियों को घर से उठा ले गया गुलदार

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्रांर्गत नकोट में बुधवार सुबह गुलदार ने गाय को अपना निवाला बना दिया। गुलदार की इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। व्यापार सभा नकोट के अध्यक्ष बिपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह तीन से चार बजे के बीच नकोट निवासी सुरेश सिंह रावत के घर से गुलदार गाय को उठा कर जंगलों के ओर ले गया। जहां गाय का अधखाया हुआ शव पड़ा मिला। बताया कि इससे एक दिन पूर्व नको के ही एक घर से गुलदार बछडे को उठा ले गया था। गुलदार कि लगातार चहलकदमी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया कि सुरेश सिंह रावत गाय का दुध बेचकर ही अपना घर परिवार चलाते थे, लेकिन गुलदार की इस घटना से उनकी आर्थिकी पूर्ण रूप से ठप हो गई है। उन्होने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाये जाने और लगातार गश्त लगाये जाने की मांग की है। बताया कि नकोट जंगल से सटा हुआ है, न तो यह प्रकाश की कोई व्यवस्था की गई है, न हीं यहां कोई विकास कार्य हुआ है। विकास कार्यों के नाम पर नकोट क्षेत्र उपेक्षा झेलता आ रहा है। उन्होने जल्द से नकोट क्षेत्र को नगर निगम से मिलने वाली सुविधाओं से जुड़ने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.