खेल महाकुंभ को लेकर ग्रामीणों में दिख रहा भारी उत्साह

राइंका ऊखीमठ के खेल मैदान में हो रहा आयोजन, 11 न्याय पंचायतों के प्रतिभागी शामिल

ऊखीमठ। युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्राफी खेल महाकुंभ का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है। राइंका के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ में 11 न्याय पंचायतों के प्रतिभागी शामिल हैं। चार दिवसीय खेल महाकुंभ के प्रथम दिन प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखा गया।
खेल महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रतिभागियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर विधानसभा में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से नौनिहालों में जीवन पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से सांसरिक विकास होता है। कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार नौनिहालों के स्वर्णिम भविष्य के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि ऐसी प्रतिभागियों के आयोजन से नौनिहालों को सुनहरा अवसर मिल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी ने कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से सीमांत गांवों के प्रतिभागियों को भी खेल महाकुंभ में अपना जौहर दिखाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी ने कहा कि खेलों में रूचि रखने वाले प्रतिभागी जीवन पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गाझपट, बॉलीबाल, पिट्ठू आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जबकि संचालन चन्द्र मोहन उखियाल ने किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, प्रधान संगठन ब्लॉक महामंत्री मदन भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भंडारी, रेखा रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, खंड विकास अधिकारी अनुष्का, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, आयोजक प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेंजवाल, नवदीप नेगी, सुधा नेगी, क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी, ब्लॉक समन्वयक सरोप नेगी, गजेन्द्र करासी, विपिन रावत, कुलदीप नेगी, ज्योति प्रकाश शुक्ला, मानवेंद्र शैव, अमित गोस्वामी, देवेन्द्र बजवाल, राम सिंह रावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.