देहरादून। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर आज उर्मिला सनोवर ने पुलिस के नोटिस के बाद थाने पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए । दोनों मुकदमो के जांच अधिकारियो ने उर्मिला सनोवर के बयान अंकित किए गए।
उर्मिला सनोवर द्वारा दिए गए बयानों की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। श्रीमती सनोवर ने जांच अधिकारियो को सुरेश राठौड़ व उनके बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप दी गई। जिनका वैज्ञानिक परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला मे कराया जाएगा। जांच अधिकारियो ने श्रीमती सनोवर से सोशल मीडिया पर प्रसारित/प्रचारित कुछ खबरों के साक्ष्य प्रदान करने को कहा, जिनमे कुछ अन्य साक्ष्य पुलिस को दिए जाने की बात उनके द्वारा कही जा रही थी। परन्तु उर्मिला सनोवर ने कोई अन्य साक्ष्य जांच में नहीं दिया l इसके अलावा उर्मिला सुनोवर ने अपनी सुरक्षा के संबंध में एसएसपी आवास कार्यालय में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर एसएसपी अजय सिंह ने एलआईसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ।