भागवत कथा से पापों से मुक्ति का मार्ग, शंकर मठ आश्रम के वार्षिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रुड़की। शंकर मठ आश्रम श्री कृष्ण प्रणामी गौसेवा धाम के 13वें वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन ग्राम शिवपुरी तोड़ा एहतमाल स्थित एकादश श्रीमद् भागवत परायण एवं कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आरती में सहभागिता की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

कथा व्यास स्वामी दिनेशानंद भारती ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि प्रभु की सच्ची भक्ति से मनुष्य अपने समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक ग्रंथों में श्रीमद् भागवत को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त है, क्योंकि यह भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत संगम है। स्वामी जी ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रभु की कृपा हम पर बनी रहे और जन्म-जन्मांतर तक उनके चरण कमलों से हमारी प्रीति बनी रहे, चाहे हम किसी भी योनि में जन्म लें।

कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पहुंचकर स्वामी दिनेशानंद भारती का आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती में भाग लिया। इस अवसर पर बबलु राणा, जितेंद्र पुंडीर, श्रीगोपाल नारसन, संजय पाल, तेज सिंह वर्मा, अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.