हरिद्वार। रुड़की भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर रविवार को कार्यकारिणी घोषित की। इसमें युवाओं को अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है।
जिला महामंत्री के पद पर सागर गोयल और अक्षय प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ही युवा चेहरों को इस पद पर जगह मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर संजय अरोड़ा, सोनू धीमान, भीम सिंह, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, प्रवेश प्रिया और संजीव तोमर को स्थान दिया गया है।
जिला मंत्री पद पर मधुप त्यागी, सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान और सचिन झबरेडी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन गोयल को दी गई है।
कार्यालय मंत्री का दायित्व कदम सिंह को सौंपा गया है, जबकि सह कार्यालय मंत्री गीता मलिक होंगी। मीडिया संयोजक के रूप में पंकज नंदा को जिम्मेदारी मिली है। आईटी संयोजक सुशील रावत बनाए गए हैं। सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व आलोक गौतम को सौंपा गया है और अनुज त्यागी को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया गया है, जिससे संगठन मजबूत होकर आगामी चुनावी तैयारी में जुट सके। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी देना भाजपा के भविष्य के नेतृत्व निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया है और इसे संगठन की मजबूती के लिए सकारात्मक बताया है। कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।