After Header-1

पीड़ित बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा, दवाइयों-कपड़ों संग राहत सामग्री रवाना

300×250 ADS-1

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गुरु राम राय विश्वविद्यालय आगे आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को चार वाहनों में राहत सामग्री भेजी। कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी और रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने इन राहत वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष महंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में एसजीआरआर परिवार हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि न केवल राहत सामग्री भेजी जा रही है बल्कि पीड़ितों के बच्चों को चयनित विषयों में निःशुल्क शिक्षा और जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

महंत इन्दिरेश जी महाराज ने विशेष रूप से पहल करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि पीड़ित परिवारों तक समय पर आवश्यक वस्तुएं पहुंचें। राहत सामग्री में दवाइयां, खाद्यान्न, कंबल, कपड़े और दैनिक जरूरत की वस्तुएं शामिल हैं। इस अभियान का संचालन उत्तरकाशी जिले के बड़कोट स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के माध्यम से किया जा रहा है।

300×600 ADS-2

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बड़कोट की प्रधानाचार्य कमला रावत और पुरोला शाखा के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह चौहान प्रशासन और एडीएम उत्तरकाशी के सहयोग से राहत वितरण को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी में हाल ही में आई आपदा ने कई परिवारों को प्रभावित किया है। लोगों के घर और सामान बर्बाद हो गए, जिससे वे जीवन-यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों की यह मदद पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की इस पहल से न केवल प्रभावित परिवारों को आवश्यक वस्तुएं मिलेंगी, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा और परिवार के स्वास्थ्य की चिंता भी काफी हद तक दूर होगी। यह कदम समाज के प्रति विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी दर्शाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.