After Header-1

STF की बड़ी कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि: पुलिस ने हेरोइन तस्कर को धर दबोचा, अब तक 16 करोड़ की जब्ती

चंपावत। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बरेली निवासी तस्कर शकूर अहमद को गिरफ्तार कर उसके पास से 309.96 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई एसपी अजय गणपति के निर्देशन और *सीओ टनकपुर वंदना वर्मा* के नेतृत्व में की गई। इसमें एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और बनबसा थाना पुलिस* की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर छापा मारकर तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ *थाना बनबसा* में *एनडीपीएस एक्ट* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जिससे ड्रग्स सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि चंपावत पुलिस ने *1 अगस्त 2025* को भी दो अलग-अलग मामलों में *8 लाख की चरस* और *18 लाख रुपये की एमडीएमए ड्रग्स* के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक *नेपाली नागरिक* भी शामिल था।

अब तक वर्ष 2025 में चंपावत पुलिस *16 करोड़ रुपये से अधिक* की ड्रग्स बरामद कर चुकी है। यह उपलब्धि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा*, उपनिरीक्षक दिलबर सिंह भंडारी*, *विनोद चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी*, किशोर कुमार*, कांस्टेबल ललित कुमार* और *विक्रम सिंह* शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेंगी और नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.