व्यक्तित्व का समग्र विकास साधना में निहित: शैफाली पण्ड्या

देहरादून। शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षक गरिमा शिविर के उद्घाटन सत्र में शांतिकुंज महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए साधना अनिवार्य है। चाहे वह विद्यार्थी का अध्ययन हो या खिलाड़ी का खेल, साधना और अभ्यास ही उन्हें सफलता की दिशा में अग्रसर करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तित्व का समग्र विकास साधना के माध्यम से ही संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.